1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किश्चर मर्चेंट ने कंगना रनौत से पूछा मास्क कहा हैं, हुईं ट्रोल तो यूं रखा अपना पक्ष

किश्चर मर्चेंट ने कंगना रनौत से पूछा मास्क कहा हैं, हुईं ट्रोल तो यूं रखा अपना पक्ष

बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस कही जाने वाली कंगना रनौत इन दिनों अपनी नई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। अब हाल ही में टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने कंगना के लिए एक वीडियो शेयर किया था।

Kishwer Merchant, Kangana Ranaut- India TV Hindi
Image Source : OFFICIAL HANDLE  किश्चर मर्चेंट ने कंगना रनौत से पूछा मास्क कहा हैं

बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस कही जाने वाली कंगना रनौत इन दिनों अपनी नई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। अब हाल ही में टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने कंगना के लिए एक वीडियो शेयर किया था। किश्वर द्वारा साझा किए गए वीडियो में कंगना रनौत अपनी कार से बाहर निकल रही हैं और उनके चेहरे पर कोई मास्क नहीं था। यह देखकर किश्‍वर ने शेयर किया, 'मास्क कहां है?'

किश्वर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है और इस वीडियो में कंगना अपनी कार से बाहर निकल रही हैं। आप देख सकते हैं कि किश्वर ने अपनी स्टोरी साझा करते हुए कहा है, ''हर कोई जानता है कि कंगना एक महान अभिनेत्री हैं, उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं, लेकिन उनका मास्क कहां है?'' अब फिलहाल किश्‍वर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर कंगना के फैंस ने भी सवाल करना शुरू कर दिया है। जिसके जवाब में किश्वर ने सफाई दी है। 

वीडियो शेयर करते हुए किश्वर ने कहा, ''मैंने कंगना से सवाल किया कि उन्होंने मास्क क्यों नहीं पहना। इसलिए उनके फैंस मुझे मैसेज कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उसने चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं, पहले आप जाओ, जीतो और कम से कम 1 पुरस्कार जीतो।''

किश्वर ने आगे कहा, ''यहां पाइंट यह नहीं है कि वह एक अच्छी अदाकारा है या नहीं। हर कोई जानता है कि वह एक शानदार एक्टर हैं और उन्होंने जो भी पुरस्कार जीते हैं वह उसके काबिल हैं। लेकिन उनका मास्क कहां है?''

इस बात से आप अवगत होंगे कि मुंबई में कोरोना के रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इसके कारण वहां नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। यहां नगर निगम मास्क नहीं पहनने वालों पर भारी जुर्माना लगा रहा है।

यहां पढ़ें

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' हुई पोस्टपोन, 30 अप्रैल को रिलीज होनी थी फिल्म

'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी शुभांगी अत्रे हुईं कोरोना संक्रमित

श्रद्धा कपूर मालदीव में मना रही हैं छुट्टियां, शेयर की तस्वीर

Latest Bollywood News