A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. केएल राहुल ने किया दिलचस्प खुलासा, मैच हारने से निराश होने पर अनुष्का और विराट ने ऐसे संभाला था

केएल राहुल ने किया दिलचस्प खुलासा, मैच हारने से निराश होने पर अनुष्का और विराट ने ऐसे संभाला था

केएल राहुल ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की।

<p>केएल राहुल-विराट,...- India TV Hindi
Image Source : PTI केएल राहुल-विराट, अनुष्का

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए क्रिकेटर केएल राहुल ने कहा, "मेलबर्न में हुए एक मैच के बाद की यह घटना है। मेरा प्रदर्शन काफी खराब रहा था और मैं इससे निराश था।"

राहुल ने कहा, "अनुष्का ने इसे भांप लिया था और उन्होंने कोहली के साथ मेरे कमरे में आकर मुझे उनके साथ राते के खाने पर चलने के लिए कहा। उन्होंने अपने इसी प्रकार के अनुभवों के मुझसे साझा किया और मुझे समझाया कि मैं ऐसी स्थितियों से किस प्रकार बाहर निकल सकता हूं।"

उन्होंने कहा, "उन्होंने इस दौरान मेरा काफी ध्यान रखा और इस बात को सुनिश्चित किया कि मैं अकेला न महसूस करूं। वे दोनों बहुत अच्छे हैं और उनकी जोड़ी शानदार है। उनका मुझ पर प्रभाव काफी अच्छा रहा।"

Latest Bollywood News