1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति खरबंदा ने छोड़ी इमरान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चेहरा'

कृति खरबंदा ने छोड़ी इमरान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चेहरा'

कृति खरबंदा ने अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरा को छोड़ दिया है और अब नई हीरोइन की तलाश जारी है।

KRITI- India TV Hindi
KRITI

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और इमरान हासमी की फिल्म 'चेहरा' में कृति खरबंदा बाहर हो गई हैं। हाल में ही इस बारे में जानकारी फिल्मी के मेकर्स ने दी थी। उन्होंने इस फिल्म की 2 दिन शूटिंग भी की थी। कृति के फिल्म से अलग होने के पीछे कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार, कृति खरबंदा के इस फिल्म बाहर होने का कारण एक विवादित इंटीमेट सीन था, जिसमें उन्हें एक एक्टर के साथ लिपलॉक करना था। जिससे कृति को प्रॉब्लम थी। 

इसके अलावा हो सकता है कि कृति को लगा कि ये सीन ज्यादा जरूरी नहीं है। लेकिन जरूरी होने के बाद उन्होंने मेकर्स से बात की।  लेकिन काफी बहस के बाद उनकी बात नहीं मानी गई। जिसके कारण उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया। 

इस बारे में फिल्म चेहरे के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने ट्वीट भी किया था। उन्होंने बताया कि  कृति और फिल्म चेहरे के मेकर्स ने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग किए हैं। अब फिल्म चेहरे के मेकर्स नई एक्ट्रेस के साथ दोबारा सभी सीन्स शूट करेंगे।

अभी तक इस बात को लेकर कृति खरबंदा का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 20 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News