A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति खरबंदा को लॉकडाउन में हुई टेंशन, कहा-इन आइब्रोज का क्या करें

कृति खरबंदा को लॉकडाउन में हुई टेंशन, कहा-इन आइब्रोज का क्या करें

कृति खरबंदा को लॉकडाउन में अपनी आईब्रो की शेप को लेकर टेंशन हो रही है। लॉकडाउन के चलते सभी चीजें इस समय बंद है।

kriti kharbanda- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कृति खरबंदा

अभिनेत्री कृति खरबंदा इस लॉकडाउन में अपनी आइब्रो से काफी परेशान हैं। वह पूछती हैं कि आइब्रोज का क्या करें। कृति ने मंगलवार को इंस्टाग्राम लिखा, "बाकी सब तो ठीक है, पर इन आइब्रोज का क्या करें।"

कुछ दिनों पहले, अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी अपनी आइब्रोज पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि "आइब्रोज आर इन मेस।"

दूसरी ओर, अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने साझा किया कि इस लॉकडाउन में भी उनका आइब्रोज एकदम परफेक्टली शेप में हैं।

कृति लॉकडाउन में अपने बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ समय बिता रही हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और एक-दूसरे की फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में पुलकित ने कृति के लिए ग्लूटेन फ्री ब्रेड बनाया था जिसकी फोटो उन्होंने शेयर की। वहीं पुलकित ने कृति के आंख बंद करके पियानो बजाते हुए वीडियो शेयर की थी।

बता दें, कृति और पुलकित ने साथ में वीरे की वेडिंग और पागलपंती में साथ काम किया है, दोनों अगले साल फ़िल्म तैश में साथ दिखेंगे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News