A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'यमला पगला दीवाना फिर से' के लिए कृति खरबंदा को करनी पड़ रही हैं खास तैयारियां

'यमला पगला दीवाना फिर से' के लिए कृति खरबंदा को करनी पड़ रही हैं खास तैयारियां

हाल ही में अभिनेत्री कृति खरबंदा ने अपने चाहने वालों को फिट रहने के लिए कुछ खास टिप्स दिए हैं। दरअसल उन्होंने बताया है कि वह खुद को फिट रखने के लिए इन दिनों पोल डांस का सहारा ले रही हैं।

Kriti Kharbanda- India TV Hindi
Kriti Kharbanda

मुंबई: बॉलीवुड सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं। इन्हें अक्सर जिम में घंटों पसीना बहाते हुए देखा जाता है। लेकिन हाल ही में अभिनेत्री कृति खरबंदा ने अपने चाहने वालों को फिट रहने के लिए कुछ खास टिप्स दिए हैं। दरअसल उन्होंने बताया है कि वह खुद को फिट रखने के लिए इन दिनों पोल डांस का सहारा ले रही हैं। गौरतलब है कि कृति को फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला की आगामी फिल्म 'हाउसफुल 4' के लिए साइन किया गया है। इसके अलावा वह देओल परिवार की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में भी नजर आएंगी। जो जल्द ही रिलीज होने वाली है।

कीर्ति को इस कॉमेडी फिल्म में अपनी भूमिका के लिए फिट रहना है और इसलिए उन्होंने इसके लिए फिटनेस डाइट फॉलो करना शुरू कर दिया है। कीर्ति ने पोल डांस के अलावा बॉलीवुड एंड कंटम्परेरी डांस क्लासेस भी लेनी शुरू कर दी है। कृति ने कहा,"पोल डांस फिटनेस और नृत्य क्षमताओं को बढ़ाने का शानदार तरीका है। यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले नहीं किया है और मैं इसका आनंद ले रही हूं।"

गौरतलब है कि कृति को ‘राज रीबूट’, ‘शादी में जरूर आना’, ‘गेस्ट इन लंदन’ और ‘वीरे की वेडिंग’ जैसी फिल्मों में भी शानदार अभिनय करते हुए देखा जा चुका है।

Latest Bollywood News