A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल्ली से आई कृति सेनन ने बॉलीवुड में हासिल किया मुकाम!

दिल्ली से आई कृति सेनन ने बॉलीवुड में हासिल किया मुकाम!

कृति की पिछली फिल्म 'बरेली की बर्फी' स्लीपर हिट साबित हुई थी जिसमे छोटे शहर बरेली से तालुख रखने वाली बोल्ड और वाइब्रेंट लड़की के रूप में अपने अद्भुत अभिनय से कृति ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीत लिया था बल्कि आलोचकों द्वारा भी फ़िल्म को खूब सरहाया गया था।

<p>कृति सेनन</p>- India TV Hindi
Image Source : PTI कृति सेनन

नई दिल्ली: दिल्ली शहर में पली-बढ़ी कृति सैनन ने कुछ ही वर्षों में इंडस्ट्री में खुद के लिए एक जगह बना ली है। साज़िद नाडियाडवाला की फ़िल्म हीरोपंती के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली कृति सेनन की यह पहली फ़िल्म थी और आज इस फ़िल्म ने अपनी रिलीज के चार साल पूरे कर लिए है। पिछले कुछ वर्षों में, दिल्ली में एक इंजीनियर से ले कर बॉलीवुड में सबसे आशाजनक अभिनेताओं में से एक की सूची में खुद को स्थापित करने तक, कृति एक लंबा सफर तय कर चुका है। अपनी रोचक और विविध फिल्मों के लिए प्रसिद्ध कृति सैनन ने अपने अद्भुत अभिनय के साथ दर्शकों का प्यार हासिल किया है।

कृति की पिछली फिल्म 'बरेली की बर्फी' स्लीपर हिट साबित हुई थी जिसमे छोटे शहर बरेली से तालुख रखने वाली बोल्ड और वाइब्रेंट लड़की के रूप में अपने अद्भुत अभिनय से कृति ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीत लिया था बल्कि आलोचकों द्वारा भी फ़िल्म को खूब सरहाया गया था।

अलग-अलग शैलियों में कई फिल्मों के साथ विभिन्न किरदारों को प्रदर्शित करने से ले कर टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, सुशांत सिंह राजपूत, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव जैसे कलाकारों के साथ काम करने तक, कृति सैनन ने दर्शकों को अपनी बहुमुखी प्रतिभा से प्रभावित कर दिया है।

अभिनेत्री अपने सलाहकार साजिद नडियादवाला के साथ एक बार फिर काम करने के लिए तैयार है। कृति जल्द ही साज़िद की आगामी कॉमेडी फ़िल्म हाउसफुल 4 में नज़र आएंगी। इसके अलावा, वह आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा फ़िल्म 'पानीपत' में भी दिखाई देंगी। अपने इस खूबसूरत सफ़र में मिले प्यार से अभिभूत कृति ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। 

कृति सैनन बहुत ही कम समय में बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा हस्तियों में से एक के रूप में खुद के लिए जगह बनाने में सफल रही है। अभिनेत्री ने बेहद कम वक्त में इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन फॉलोवर्स का एक शक्तिशाली फैनबेस अपने नाम कर लिया है।

Latest Bollywood News