1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B'day: कृति सेनन के कुछ बेहतरीन नग्में, जो आपको थिरकने पर कर देंगे मजबूर

Happy B'day: कृति सेनन के कुछ बेहतरीन नग्में, जो आपको थिरकने पर कर देंगे मजबूर

कृति सेनन ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरत अंदाज से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। कृति आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'नेनोक्कडीने' से की थी। लेकिन उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड 'हीरोपंति' से ही दर्शकों के बीच एक खास पहचान बना ली।

Kriti Sanon- India TV Hindi
Kriti Sanon

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरत अंदाज से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। कृति आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'नेनोक्कडीने' से की थी। लेकिन उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड 'हीरोपंति' से ही दर्शकों के बीच एक खास पहचान बना ली। इसके बाद से जहां एक ओर लोग उनके अभिनय की तारीफें करने लगे, तो वहीं दूसरी ओर उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हो गए। गौरतलब है कि कृति पिछले कुछ वक्त से अपनी फिल्मों से ज्यादा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई वर्ष 1990 को हुआ था। उनके इस खास दिन पर हम आपके सामने पेश करने जा रहे हैं कृति के कुछ बेहतरीन नग्में जो आपको थिरकने के लिए मजबूर कर देंगे।

स्वीटी तेरा ड्रामा

फिल्म 'बरेली की बर्फी' का यह गाना आपको भी थिरकने पर मजबूर कर देगा। इस मजेदार गाने को कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव पर फिल्माया गया है। पूरे देसी अंदाज में पेश किए गए इस गाने में लहंगा-चोली में कृति बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड

हर पार्टी में सुनाई देने वाले इस गाने पर आप भी थिरक उठेंगे। इसे कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत पर फिल्माया गया है। कुमार द्वारा लिखे गए इस गाने में अरिजीत सिंह और नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है।

विस्सल बजा

वर्ष 2014 में आई फिल्म रोमांटिक फिल्म 'हीरोपंति' के इस गाने ने फिल्म की रिलीज से पहले ही खूब धमाल मचा दिया था। इस गाने में कृति और टाइगर श्रॉफ के अंदाज को भी दर्शकों ने काफी कॉपी किया।

टुकुर टुकुर

वर्ष 2015 में आई फिल्म 'दिलवाले' के इस गाने को शाहरुख खान, काजोल, कृति सेनन और वरुण धवन पर फिल्माया गया है। इस गाने में नेहा कक्कड़, कनिका कपूर और अरिजीत सिंह ने आवाज दी है।

नज्म नज्म

फिल्म 'बरेली की बर्फी' के इस रोमांटिक को भी काफी पसंद किया गया है। इसका जादू लोगों पर कुछ ऐसा था कि हर किसी की जुबां पर यह गाना चढ़ गया।

Latest Bollywood News