A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति सैनन को याद आ रही है शूटिंग, लिखा- मिसिंग लाइट्स, कैमरा, फैन और एक्शन

कृति सैनन को याद आ रही है शूटिंग, लिखा- मिसिंग लाइट्स, कैमरा, फैन और एक्शन

कृति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शूट की अपनी मोनोक्रोम तस्वीर साझा की है। तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "प्रिय लाइट्स, कैमरा (फैन) और एक्शन, मुझे तुम सबकी बहुत याद आ रही है यार।"

KRITI SANON- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@KRITISANON कृति सैनन को याद आ रही है शूटिंग

मुंबई: लॉकडाउन में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन को लाइट्स, कैमरा और एक्शन की बहुत याद आ रही है। कृति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शूट की अपनी मोनोक्रोम तस्वीर साझा की है। तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "प्रिय लाइट्स, कैमरा (फैन) और एक्शन, मुझे तुम सबकी बहुत याद आ रही है यार।"

वहीं अभिनेत्री ने इससे पहले यह साझा किया था कि वह स्टेज पर परफॉर्म करने की ऊर्जा को याद कर रही हैं। लॉकडाउन के बीच कृति अपने पाक कला और बेकिंग स्कील्स को बेहतरीन बनाने में लगी हुई हैं।

एकता कपूर ने कृति सेनन को कहा 'डायनासोर', जानिए क्या है वजह

कृति ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर खुद की लिखी एक कविता शेयर की, जिसमें उन्होंने सच्चे प्यार के बारे में बताया।

उन्होंने लिखा, "मुझे लगता है कि मैं एक पुरानी आत्मा हूं .जो सच्चे प्यार और वफादारी के विचार में विश्वास रखती है, जो पुराने गाने पसंद करती है, ढोंग भरी इस दुनिया में रियल रहना चाहती है, जो हाथ पकड़ने के विचार से प्यार करती है, जो माथे पर पेक, लंबे अनएक्सपेक्टेड मैसेज, ब्लैक एंड व्हाइट पिक्चर्स और कविता पसंद करती है।

कृति को आखिरी बार पर्दे पर फिल्म 'पानीपत' में देखा गया था, अब उनकी अगली फिल्म सेरोगेसी की धारणा के ईर्दगिर्द घूमती फिल्म 'मिमी' है

Latest Bollywood News