नोएडा: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर कृति का कहना है कि उनकी 'बरेली की बर्फी' एक प्यारी फिल्म है। कृति ने कहा, "फिल्म 'बरेली की बर्फी' मेरी पहली फिल्म है, जिसकी शूटिंग का पहला शेड्यूल मैंने तेजी से पूरा किया है और यह बहुत ही खास और अलग तरह की फिल्म है।"
इसे भी पढ़े:-
कृति पिछले हफ्ते अपने ब्रांड 'मिसेज टेकेन' की लांचिंग के दौरान यहां मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि फिल्म में कॉमेडी और रोमांस है। 'बरेली की बर्फी' का निर्देशन फिल्म 'निल बट्टे सन्नाटा' के निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है।
कृति ने फिल्म के निर्देशक और लेखक की प्रशंसा करते हुए कहा, "फिल्म को नितेश तिवारी ने बहुत ही खूबसूरती से लिखा है और अश्विनी अय्यर ने बहुत अच्छे से फिल्म का निर्देशन किया है।"
फिल्म 'बरेली की बर्फी' अगले साल 21 जुलाई को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म उत्तर भारत के शहर बरेली पर आधारित है। फिल्म में आयुष्मान एक प्रिटिंग प्रेस के मालिक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं राजकुमार राव लेखक और कृति सीधी-सादी और आजाद ख्याल वाली लड़की की भूमिका में हैं।
Latest Bollywood News