A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति सेनन ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए की CBI जांच की मांग, शेयर किया पोस्ट

कृति सेनन ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए की CBI जांच की मांग, शेयर किया पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत केस में उनके फैन्स और परिवार वाले सीबीआई जांच की मांग की है। कृति सेनन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके सीबीआई जांच की मांग की है।

kriti sanon and sushant singh rajput- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KRITISANON कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन एक नया खुलासा होता है। सुशांत के फैन्स और परिवार वाले सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके सुशांत केस में सीबीआई जांच की मांग की है। कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है।

कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- मैं प्रार्थना करती हूं कि जल्द ही सच सबके सामने आए। उनका परिवार, दोस्त और करीबी सभी का हक है कि वह जान सके कि आखिर क्या हुआ। मैं आशा करती हूं कि इस मामले में सीबीआई बिना किसी राजनीतिक दबाव व एजेंडा के जांच करेगी। ताकि सुशांत के परिवार को न्याय मिल सके।

Image Source : INSTAGRAM/kritisanonकृति सेनन इंस्टाग्राम स्टोरी

कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग की है। कंगना की टीम ने ट्वीट किया-  "हम सुशांत सिंह राजपूत के लिए सीबीआई चाहते हैं। हम सच जानने के काबिल हैं।"

अंकिता लोखंडे ने भी वीडियो शेयर करके सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग की है। राष्ट्र जानना चाहता है कि सुशांत के साथ किया हुआ, न्याय की मांग करता है और सीबीआई जांच की मांग करता है।

Latest Bollywood News