मुंबई: अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'राब्ता' की डबिंग के मजे ले रही हैं। कृति का कहना है कि पहले उन्हें यह सब पसंद नहीं था, लेकिन अब उन्हें यह भा रहा है। साल 2014 में बॉलीवुड में कदम रखनेवाली कृति शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' में भी नजर आईं।
कृति ने ट्विटर पर बताया, "डबिंग एक छोटे से शांत कमरे में पूरी फिल्म, एक-एक क्षण को फिर से जीने जैसा है। कभी यह पसंद नहीं था। लेकिन हैरत की बात है कि अब यह खूब भा रहा है।"
राब्ता एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें कृति के अपोजिट दिखेंगे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत। यह फिल्म बड़े पर्दे पर 9 जून को रिलीज होगी। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग बुडापेस्ट में हुई है। इसके बाद अभिनेत्री कृति सेनन 'बरेली की बर्फी' में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी।
इसके अलावा, कृति फिल्म 'बरेली की बर्फी' में भी दिखाई देंगी।आपको बता दें इस फिल्म के लिए नॉनस्मोकर कृति सेनन ने सिगरेट भी पी है। कृति ने कहा रोल की डिमांड थी इसलिए मुझे सिगरेट पीनी पड़ी। मैं नॉनस्मोकर हूं और आगे भी नॉनस्मोकर रहूंगी।
Latest Bollywood News