A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब पंखुड़ी अवस्थी ने एक शख्स को जड़ दिया जोरदार थप्पड़

...जब पंखुड़ी अवस्थी ने एक शख्स को जड़ दिया जोरदार थप्पड़

छोटे पर्दे की अदाकारा पंखुड़ी अवस्थी इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पंखुड़ी का कहना है कि एक शख्स के उन्हें...

pankhuri - India TV Hindi
pankhuri

धर्मशाला: छोटे पर्दे की अदाकारा पंखुड़ी अवस्थी इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पंखुड़ी का कहना है कि एक शख्स के उन्हें गलत तरीके से छूने के कारण उन्होंने हिम्मत जुटाकर उसे एक जोरदार तमाचा जड़ दिया। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह उत्पीड़न के खिलाफ खड़ी हुईं। अभिनेत्री जल्द ही आगामी टीवी शो 'क्या कसूर है अमला का?' में नजर आएंगी।

पंखुड़ी ने शनिवार को 'क्या कसूर है अमला का?' के सेट पर कहा, "अगर मैं अपने अनुभव से कहूं तो भारत के सुरक्षित शहरों में से मुंबई एक है। मैं दिल्ली, चंडीगढ़, नोएडा और बंगलुरु में रही हूं और अन्य शहरों में भी गई हूं। मैं यह नहीं कहूंगी कि शहर महिलाओं के लिए सुरक्षित होते हैं।"

उन्होंने कहा कि जब वह दिल्ली में रहती थीं तो मेट्रो से कॉलेज जाती थीं और ऐसी कई घटनाएं होती थीं, जिन्हें वह कम उम्र होने के कारण ठीक से समझ नहीं पाती थीं। उन्होंने कहा कि शहर रात में लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं होते हैं और बिना किसी डर के रात में बाहर निकलने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।

अभिनेत्री हालांकि, छेड़खानी और उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, "इससे पहले मुझमें इसके खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं थी..मैं अब जरूर इसके खिलाफ खड़ी होती हूं। हाल ही में बेंगलुरु में मैं अपने दोस्तों के साथ थी और मैंने स्कर्ट पहन रखा था, तभी एक शख्स ने आकर मेरी जांघों को छूने का साहस किया और मैंने उसे खुद थप्पड़ मारा।"

पंखुड़ी का कहना है कि अगर उनके साथ कोई छेड़खानी करता है तो वह चुप नहीं बैठ सकतीं। टीवी शो 'क्या कसूर है अमला का?' का प्रसारण 3 अप्रैल से स्टार प्लस पर होगा।

Latest Bollywood News