A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Laal Kaptaan Box Office Collection Day 3: सैफ अली खान की मूवी 'लाल कप्तान' की तीसरे दिन हुई इतनी कमाई

Laal Kaptaan Box Office Collection Day 3: सैफ अली खान की मूवी 'लाल कप्तान' की तीसरे दिन हुई इतनी कमाई

नवदीप सिंह द्वारा निर्देशित इस मूवी में सैफ के अलावा मानव विज, दीपक डोबरियाल, ज़ोया हुसैन ने भी अहम भूमिका निभाई है।

Saif Alia Khan in Laal Kaptaan- India TV Hindi
Saif Alia Khan in Laal Kaptaan

सैफ अली खान की मूवी 'लाल कप्तान' 18 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकामयाब रही, जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिखाई दे रहे है। बेहद खराब ओपनिंग के बाद लगातार तीसरे दिन कलेक्शन में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है।

बता दें कि 'लाल कप्तान' ने रिलीज के पहले दिन महज 50 लाख रुपये के आसपास कमाई की। दूसरे दिन की बात करें तो कमाई में थोड़ा इजाफा हुआ और कलेक्शन 1.3 करोड़ के पास पहुंचा।

Maharashtra Elections 2019: आमिर खान, रितेश देशमुख और माधुरी दीक्षित समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने डाला वोट

तीसरे दिन के कलेक्शन बात करें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 65 लाख रुपये कमाए हैं। ऐसे में फिल्म ने अब तक कुल 2 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं, जबकि फिल्म का बजट 150 करोड़ बताया जा रहा है।

नवदीप सिंह द्वारा निर्देशित इस मूवी में सैफ के अलावा मानव विज, दीपक डोबरियाल, ज़ोया हुसैन ने भी अहम भूमिका निभाई है, जबकि सोनाक्षी सिन्हा ने कैमियो किया है।  

आमिर खान की 'लगान' मूवी से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस TV पर कर रही है वापसी, 'संतोषी मां' के रोल में आएगी नज़र

सैफ अली खान ने पहली बार किसी मूवी में नागा साधु का रोल निभाया है। फिल्म में उनका लुक बेहद दमदार है। उनकी एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। 

Latest Bollywood News

Related Video