A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लता मंगेशकर ने आरडी बर्मन को पुण्यतिथि पर याद किया

लता मंगेशकर ने आरडी बर्मन को पुण्यतिथि पर याद किया

आरडी बर्मन का 54 साल की उम्र में 4 जनवरी, 1994 को निधन हो गया था।

लता मंगेशकर ने आरडी बर्मन को पुण्यतिथि पर याद किया- India TV Hindi
Image Source : TWITTER- LATA MANGESHKAR लता मंगेशकर ने आरडी बर्मन को पुण्यतिथि पर याद किया

मुंबई: स्वर सामाज्ञी लता मंगेशकर ने सोमवार को संगीतकार राहुल देव बर्मन को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। मंगेशकर ने कहा कि दिवंगत संगीतकार, जो मित्रों और प्रशंसकों के लिए पंचम के नाम से जाने जाते थे, उन्होंने मुझे अपनी बड़ी बहन की तरह सम्मान दिया था। लता मंगेशकर ने याद करते हुए कहा, "आज आरडी बर्मन साहब की पुण्यतिथि है। बहुत कम लोगों को पता है कि पंचम सरोद और तबला सीखा हुआ था और अच्छा बजाता था। वो एक कमाल का कलाकार था। मुझे अपनी बड़ी बहन मानता था। मैं उसके याद को विनम्र अभिनंदन करती हूं।"

आरडी बर्मन का 54 साल की उम्र में 4 जनवरी, 1994 को निधन हो गया था।

Latest Bollywood News