A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'फन्ने खां' का नया गाना रिलीज कर लता मंगेशकर ने अनिल कपूर को दी बधाई

'फन्ने खां' का नया गाना रिलीज कर लता मंगेशकर ने अनिल कपूर को दी बधाई

अनिल कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खां' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अब पाश्र्व  गायिका लता मंगेशकर ने अनिल कपूर को उनकी इस फिल्म के लिए बधाई दी है।

Anil Kapoor- India TV Hindi
Anil Kapoor

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खां' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अब पाश्र्व  गायिका लता मंगेशकर ने अनिल कपूर को उनकी इस फिल्म के लिए बधाई दी है। लता का कहना है कि अनिल प्रतिभाशाली कलाकार हैं। लता ने शुक्रवार को फिल्म का 'अच्छे दिन' नामक गीत शेयर किया, यह लता शर्मा नाम की किशोरी पर आधारित है, जो लता मंगेश्कर की तरह गायिका बनना चाहती है।

लता मंगेशकर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, "नमस्कार, अनिल कपूर जी एक गुणी अभिनेता है। मेरे अनिल जी और बोनी जी के साथ अच्छे और पारिवारिक संबंध है, उनके माता और पिता जी से भी मेरे अच्छे संबंध थे। मैं अनिल जी की नई फिल्म को शुभकामनाएं देती हूं।"

इस पर अनिल ने प्रतिक्रिया दी, "शुक्रिया लता जी, आपकी आवाज हमारी प्रेरणा है इस फिल्म के लिए। लता मंगेशकर हमारी उम्मीद है कि आपको 'फन्ने खां' पसंद आए।" 'फन्ने खां' डच फिल्म 'एवरीबडीज फेमस' का हिंदी रूपांतरण है। यह राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा सह-निर्मित और अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित है। बता दें कि फिल्म में अनिल कपूर के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, दिव्या दत्ता और राजकुमार राव जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News