A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमेरिका में रिलीज होने के लिए तैयार है ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’

अमेरिका में रिलीज होने के लिए तैयार है ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’

लिपस्टिक अंडर माई बुर्का ने तोक्यो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में स्पिरिट ऑफ एशिया अवार्ड , मुंबई फिल्म महोत्सव में लैंगिक समानता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिये ऑक्सफैम अवार्ड समेत कई पुरस्कार जीते हैं।

lipstick under my burkha- India TV Hindi
Image Source : PTI lipstick under my burkha

मुंबई: निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का जल्द ही अमेरिका में रिलीज होने वाली है। अमेरिका में यह फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होगी। कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक शाह, अहाना कुमरा और प्लाबिता बोरठाकुर अभिनीत यह फिल्म महिलाओं के यौन रुझाान को दर्शाती है। कोंकणा ने ट्विटर पर इस खबर को साझाा करते हुए लिखा, बेहद खुशी है कि लिपस्टिक... अमेरिका में रिलीज होने जा रही है कृपया इसे देखें।

​ब्लॉग- इस वजह से मुझे नहीं पसंद आई लिपस्टिक अंडर माय बुर्का फिल्म

फिल्म ने तोक्यो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में स्पिरिट ऑफ एशिया अवार्ड , मुंबई फिल्म महोत्सव में लैंगिक समानता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिये ऑक्सफैम अवार्ड समेत कई पुरस्कार जीते हैं।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड सीबीएफसी ने इससे पहले यह कहकर फिल्म को प्रमाणपत्र देने से इनकार कर दिया था कि यह फिल्म महिला केंद्रित है और इसमें यौन दृश्य एवं गाली गलौज हैं।

(इनपुट- भाषा)

लिपस्टिक अंडर माय बुर्का की सफलता पर बोलीं एकता कपूर

Latest Bollywood News