मुंबई: बॉलीवुड से पिछले काफी वक्त से सितारों की शादी टूटने और ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं। इन खबरों के बीच हाल ही में खबर आई है कि अभिनेत्री लीजा हेडन शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अपनी शादी की घोषणा खुद लिजा ने ही की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाली हैं। लीजा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रेमी डिनो लालवानी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए यह बात कही।
इसे भी पढ़े:- लीजा हेडन ने क्रिटिक्स के सामने खुद को कैसे किया साबित, जानिए
लीजा इससे पहले भी डिनो के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। इस तस्वीर में दोनों एयरपोर्ट पर खड़े एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, 'इनसे शादी करने जा रही हूं।'
लीजा और डिनो कथित तौर पर पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरों के अनुसार 41 साल के डीनो पाकिस्तान के मशहूर बिजनेसमैन गुल्लू लालवानी के बेटे हैं। डीनो यूके बेस्ड बिजनेसमैन हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों हाल ही में ग्रीस में एक साथ छुट्टियां बिताकर लौटे हैं।
लीजा को पिछली बार कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई फिल्म 'हाउसफुल-3' में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में वह रितेश देशमुख के साथ रोमांस करती हुई दिखी थीं। इसके अलावा उन्हें 'क्वीन' में कंगना रनौत के साथ अहम भूमिका में देखा गया था। साथ ही अब वह अजय देवगन की आगामी फिल्म 'बादशाहों' में मुख्य किरदार में दिखाई देंगी।
Latest Bollywood News