A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस अनोखे अंदाज में लीज़ा ने किया अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान

इस अनोखे अंदाज में लीज़ा ने किया अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान

लीज़ा हेडन को फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए खूब सराहा जा चुका है। पिछले साल ही लीज़ा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड डीनो लालवानी से शादी की है। अब उन्होंने एक और गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की है।

Lisa Haydon- India TV Hindi
Lisa Haydon

नई दिल्ली: फिल्म 'क्वीन' में कंगना रनौत के साथ नजर आ चुकीं अभिनेत्री लीज़ा हेडन को फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए खूब सराहा जा चुका है। पिछले साल ही लीज़ा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड डीनो लालवानी से शादी की है। अब उन्होंने एक और गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की है। दरअसल लीज़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है।  इसमें वह बिकिनी पहने अपना बेबी बंप दिखा रही हैं।

इसे भी पढ़े:-

लीज़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले काफी वक्त से मीडिया में खबरें छाई हुई हैं। लेकिन अब उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ यह गुड शेयर कर दी है। ब्लू बिकीनी पहने हुए इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "विनम्र शुरुआत"। लीज़ा और डिनो ने काफी निजी तरीके से शादी की थी। इसमें केवल परिवार और कुछ खास दोस्तों को ही शामिल किया गया था।

लीजा और डिनो एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। खबरों के अनुसार 41 साल के डीनो पाकिस्तान के मशहूर बिजनेसमैन गुल्लू लालवानी के बेटे हैं। डीनो यूके बेस्ड बिजनेसमैन हैं। लीज़ा को बॉलीवुड की बेबाक अदाकाराओं में से एक कहा जाता है।

अब उन्होंने जिस अनोखे अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है उसे देखकर तो कहा जा सकता है कि वह निजी जिंदगी में बेहद बोल्ड और बिंदास हैं। वैसे उनसे पहले किसी अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी की इस तरह से घोषणा नहीं की होगी।

Latest Bollywood News