1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लिसा हेडन ने क्रिटिक्स के सामने खुद को कैसे किया साबित, जानिए

लिसा हेडन ने क्रिटिक्स के सामने खुद को कैसे किया साबित, जानिए

मॉडल लिसा हेडन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल-3' की प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 'क्वीन' में हम पहले ही लिसा का बेहतरीन अभिनय देख चुके हैं।

lisa- India TV Hindi
lisa

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल लिसा हेडन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल-3' की प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 'क्वीन' में हम पहले ही लिसा का बेहतरीन अभिनय देख चुके हैं। हाल ही में लिसा ने कहा है कि बतौर अभिनेत्री 'क्वीन' से पहले उन्हें सबसे ज्यादा लोगों की इस सोच से लड़ना पड़ा कि 'वह अभिनय नहीं कर सकतीं।'

इसे भी पढ़े:- पिछली दोनों फिल्मों से ज़्यादा मज़ेदार क्यों है 'हाउसफुल-3', जानिए

लिसा ने कहा, "लोग सोचते थे कि मैं अभिनय नहीं कर सकती और 'क्वीन' के जरिए मुझे यह साबित करने का मौका मिला कि मैं केवल एक मॉडल नहीं हूं, मैं अभिनय भी कर सकती हूं।" उन्होंने कहा, "मैं 'बड़े अवसर' नाम की चीज पर विश्वास करती हूं। 'आयशा' में एक छोटी सी भूमिका थी, लेकिन 'क्वीन' मेरी पहली फिल्म जैसी है। लोगों ने उसी के बाद मुझमें विश्वास करना शुरू किया।"

लिसा ने 2010 की आई फिल्म 'आयशा' से अभिनय की पारी की शुरुआत की थी। उन्होंने 'क्वीन' में पेरिस निवासी एक एकल मां की भूमिका निभाकर अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी। मनोरंजन उद्योग में प्रतियोगिता के बारे में लिसा ने कहा, "मुझे ऐसा नहीं लगता। अगर कोई फिल्म मेरे लिए है, तो वह मुझे ही मिलेगी। मैं जानती हूं कि जो मैं करती हूं, वह कोई नहीं कर सकता। मैं प्रतियोगिता में विश्वास नहीं रखती। हर किसी के लिए काम के पर्याप्त अवसर हैं।"

साजिद-फरहाद के निर्देशन में बनी फिल्म 'हाउसफुल 3' में लिसा के अलावा अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, जैकलिन फर्नांडीज, बोमन इरानी, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News