A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लीजा हेडेन ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर, बताया कब आएगा नन्हा मेहमान

लीजा हेडेन ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर, बताया कब आएगा नन्हा मेहमान

लीजा हेडेन की प्रेग्नेंसी को नौ महीने पूरे हो चुके हैं। वह किसी भी वक्त बच्चे को जन्म दे सकती हैं। उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 lisa haydon- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM लीजा हेडेन

लीजा हेडेन प्रेग्नेंट हैं और वह अपने इस फेज को काफी एंजॉय कर रही हैं। लीजा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने बिकिनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है साथ ही बताया है घर में नन्हा मेहमान कब आने वाला है।

लीजा ने ब्लैक कलर की बिकिनी और उसके ऊपर बॉथरोब पहने हुए फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- अब किसी भी दिन। लीजा की डिलिवरी अब किसी भी दिन हो सकती है।

आपको बता दें लीजा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इससे पहले उनका एक बेटा भी है। वह अपने बेटे के साथ कई फोटोज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में सिंतबर में सभी को बताया था।

लीजा हेडेन कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह हाउसफुल 3, द शौकीन, क्वीन, ऐ दिल है मुश्किल जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Latest Bollywood News