साल 2018 भारत के लिए क्रांतिकारी साबित हुआ। हॉलीवुड में काफी समय से चल रहे #MeToo मूवमेंट की शुरुआत इस साल बॉलीवुड में भी हुई। इस आंदोलन की चपेट में सिर्फ बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ही नहीं आए बल्कि कई बड़े पत्रकार भी गाज गिरी। इसकी शुरुआत तनुश्री दत्ता ने की। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि कि 10 साल पहले हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान नाना ने उनका यौन शोषण किया था। इसके बाद कई महिलाएं खुल कर सामने आईं और अपनी कहानी सुनाई। यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे लोगों पर कड़ा रुख अख्तियार किया गया और उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से हाथ भी धोना पड़ा।
जानते हैं उन सिलेब्रिटीज के बारे में जो इस साल #MeToo मूवमेंट में फंसे...
नाना पाटेकर
तनुश्री दत्ता इस साल भारत में कुछ समय बिताने आई थीं। उसी दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 10 साल पहले 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना ने उनका यौन शोषण किया था। फिल्म में तनुश्री का आइटम नम्बर था। तनुश्री का कहना था कि गाने की शूटिंग के दौरान नाना उन्हें गलत तरीके से छू रहे थे। तनुश्री के आरोप के बाद नाना को हाउसफुल 4 छोड़ना पड़ा था।
डायरेक्टर साजिद खान पर कुछ महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया। उस समय साजिद हाउसफुल 4 को शूट कर रहे थे। इन आरोपों के बाद 'हाउसफुल 4' के स्टार अक्षय कुमार ने बयान जारी कर कहा था कि वह इस फिल्म की शूटिंग नहीं करेंगे। इसके बाद साजिद ने यह फिल्म छोड़ दी थी।