A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन डायरी: सारा अली खान ने मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ बनाया टिक टॉक वीडियो, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर

लॉकडाउन डायरी: सारा अली खान ने मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ बनाया टिक टॉक वीडियो, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर

लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी मस्ती रोजाना एक्टिविटी की फोटोज शेयर करते रहते हैं।

lockdown dairies- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सारा अली खान और प्रियंका चोपड़ा

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से देशभर में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। पीएम मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पीएम के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। इस समय सभी सेलेब्स अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। साथ में कुकिंग करना, मस्ती करना सभी करते हैं। प्रतिदिन की एक्टिविटी भी सेलिब्रिटीज शेयर करते रहते हैं। सारा अली खान भाई इब्राहिम और मां अमृता के साथ ढेर सारी मस्ती कर रही हैं। उन्होंने टिक टॉक चैलेंज की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

सारा अली खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-किसी एक चीज पर हम सहमत हो सकते हैं तो वह हमेशा सिंह इज किंग है। इस वीडियो में सारा भाई और मां के साथ टिक टॉक चैलेंज पूरा कर रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। सूरज की रोशनी प्रियंका ने फेस पर पड़ रही है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- हमेशा सुरंग के आखिरी में रोशनी होती है। 

दीपिका पादुकोण ने गुरूवार को फैन्स के भेजे हुए लेटर शेयर किए थे। यह लेटर उनके फैन्स ने अपने हाथों से लिखकर भेजे थे।

Latest Bollywood News