नई दिल्ली: सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म ‘लवरात्रि’ का नया गाना ‘रंगतारी’ रिलीज हो चुका है। इस गाने को सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है- देखिए मजेदार रंगतारी गाना, मैंने पिक्चर प्रोड्यूस की है तो मुझे मजा आ गया देखकर, आपको भी यह गाना पसंद आए तो बताइए। कुछ दिन पहले ही आयुष शर्मा ने गाने का टीजर रिलीज किया था, तभी से इस गाने का इंतजार किया जा रहा था। क्योंकि यह गाना हनी सिंह का है।
डांस करने पर मजबूर कर देने वाली बीट और लिरिक्स पर आयुष शर्मा ने अपने डांस के साथ इस गाने में चार चाँद लगा दिए है। वही, यो यो हनी सिंह ने रंगतारी में अपने रैप के साथ इस गाने को ओर भी ज़्यादा रंगीन बना दिया है। शब्बीर अहमद द्वारा लिखित और तनिष्क बागची द्वारा रचित यह त्योहारों के सीजन के लिए बिल्कुल परफ़ेक्ट गाना है।
गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित "लवरात्रि" की कहानी आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन की प्रेम कहानी के इर्दगिर्द घूमती हुई नज़र आएगी। "लवरात्रि" में गरबा कहानी का एक अनिवार्य हिस्सा है इसिलए आयुष और वारिना को गरबा सीखने के लिए कठिन प्रशिक्षण से गुज़रना पड़ा था। आयुष और वारिना अक्सर गरबा अभ्यास की तस्वीरें और वीडियो के साथ अपने प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करते आये है।
"लवरात्रि" प्रसिद्ध गुजराती लेखक और पटकथा लेखक नीरेन भट्ट ने लिखी है। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 5 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज होगी।
Latest Bollywood News