1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Luka Chuppi Movie: लुका-छुप्पी की रिलीज डेट, स्टार कास्ट, ट्रेलर और फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें

Luka Chuppi Movie: लुका-छुप्पी की रिलीज डेट, स्टार कास्ट, ट्रेलर और फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुका-छुप्पी' 1 मार्च को रिलीज होने जा रही है। जानिए फिल्म के बारे में कुछ खास बातें।

Luka chuppi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KARTIK AARYAN Luka chuppi

कार्तिक आर्यन(kartik Aaryan) और कृति सेनन(Kriti sanon) की फिल्म लुका छुप्पी(Luka Chuppi) 1 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी(Pankaj Tripathi), अपारशक्ति खुराना(aparshakti Khurana) और विनय पाठक(Vinay Pathak) भी नजर आने वाले हैं। फिल्म लुका-छुप्पी की बात करें तो कहानी ग्वालियर की  है। जिसमें कार्तिक आर्यन एक लोकल टीवी चैनल के स्टार रिपोर्टर का किरदार निभाते दिखेंगे और कृति उनकी प्रेमिका के रूप में दिखाई दे रही हैं।  लुका छुपी' फिल्म लिन-इन रिलेशनशिप को लेकर बनाई गई फिल्म है। जिसमें उनका पूरा परिवार साथ में रहने आ जाता है। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। यह एक लाइट-हार्टेड कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। साथ ही फिल्म के 4 गाने रिलीज हो चुके हैं। लुका-छुप्पी के कई पोस्टर भी रिलीज हो चुके हैं। इन दिनों कार्तिक और कृति अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। आइए आपको फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताते हैं।

फिल्म की रिलीजिंग डेट
1 मार्च 2019

फिल्म की स्टार कास्ट
कार्तिक आर्यन,कृति सेनन, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और विनय पाठक

फिल्म के डायरेक्टर
लक्ष्मण उतेकर

फिल्म के प्रोड्यसूर
दिनेश विजन

प्रोडक्शन कंपनी
मैडॉक फिल्म, जियो सिनेमा

फिल्म के राइटर
रोहन शंकर

म्यूजिक डायरेक्टर
तनिष्क बागची, व्हाइट नॉइस, अभिजीत वगानी

फिल्म ड्यूरेशन
2 घंटे 6 मिनट

फिल्म का ट्रेलर

फिल्म का पोस्टर

 

फिल्म के गाने

Latest Bollywood News