'लुका-छुपी' का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, सपरिवार लिव-इन में रहते दिखेंगे कार्तिक आर्यन और कृति सेनन
यह पहला मौका है जब कृति सेनन और कार्तिक आर्यन साथ में फिल्म कर रहे हैं।

यह पहला मौका है जब कृति सेनन और कार्तिक आर्यन साथ में किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। बता दें, कार्तिक आर्यन प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं वहीं बागी से डेब्यू करने वाली कृति सेनन ने बरेली की बर्फी और दिलवाले जैसी फिल्में की हैं।