नई दिल्ली: कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन-11 के कंटेस्टेंट लव त्यागी इस वीकेंड घर से बाहर हो गए। मॉल टास्क में हुई लाइव वोटिंग में लव को सबसे कम वोट मिले। लव के साथ विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे और हिना खान भी नॉमिनेटेड थीं। तीन सेलिब्रिटीज के बीच फंसे लव को सबसे कम वोट मिले और वो घर से बेघर हो गए। घर से बाहर निकलने के बाद लव ने दो हसीनाओं से मुलाकात की है। वो हसीना को और नहीं है बल्कि अर्शी खान और बंदगी कालरा हैं। खबर है कि तीनों एक होटल में मिले।
लव ने घर से बाहर आने के बाद आजादी का जश्न भी उन्हीं लोगों के साथ मनाया जिनके साथ घर में उनकी कम ही बना करती थी। लव ने पुनीश की गर्लफ्रेंड बंदगी कालरा और अर्शी खान के साथ मिलकर होटल में पार्टी की। तीनों की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
Image Source : ptiLUV TYAGI, BANDAGI KALRA, ARSHI KHAN
बता दें, लव को घर के अंदर बैल बुद्धि भी कहा जाता था, क्योंकि लव ज्यादातर दिमाग की जगह ताकत का इस्तेमाल करते थे। लव ने लंबा सफर तय किया लेकिन फिनाले से पहले घर से बाहर हो गए।
मॉल टास्क में जहां शिल्पा शिंदे को 660 (सबसे ज्यादा) वोट मिले। वहीं हिना खान को 464 और विकास गुप्ता को 428 वोट मिले थे। लव को 393 लोगों ने वोट किया था। घर से बेघर होते वक्त हिना और लव गले लगकर भावुक हो गए। घर के अंदर अब सिर्फ 5 कंटेस्टेंट बचे हैं। इस बार मिड वीक एविक्शन होगा और 4 कंटेस्टेंट फिनाले में पहुंचेंगे।
Latest Bollywood News