A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंडियन आइडल-9 के विजेता बने हैदराबाद के रेवंथ

इंडियन आइडल-9 के विजेता बने हैदराबाद के रेवंथ

मुंबई: सोनी टीवी पर लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के 9 वें सीजन को 'बाहुबली' में गाना गा चुके सिंगर एलवी रेवंथ ने जीत लिया है। रविवार को हुए ग्रैंड फिनाले में उन्हें विजेता

lv revanth- India TV Hindi
lv revanth

मुंबई: सोनी टीवी पर लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के 9 वें सीजन को 'बाहुबली' में गाना गा चुके सिंगर एलवी रेवंथ ने जीत लिया है। रविवार को हुए ग्रैंड फिनाले में उन्हें विजेता घोषित किया गया।

सोशल मीडिया और ट्विटर पर विनर के तौर पर एलवी रेवंथ का नाम सबसे आगे चल रहा था। वैसे, रेवंथ के साथ फाइनल में पहुंचने वाले दो और उम्मीदवार रोहित और खुदा बख्श ने भी कड़ी टक्कर दी। रेवंथ हैदराबाद से हैं।

शो के जज पैनल में सोनू निगम, अनु मलिक और फराह खान शामिल थे। खास बात यह है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी इस फिनाले में हिस्सा लिया और विजेता के नाम की घोषणा की। इस मौके पर सुनिल ग्रोवर डॉक्टर मशहूर गुलाटी के अवतार में परफॉर्म करते दिखे।

Latest Bollywood News