1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इश्कबाज: शादी सीक्वेंस पर क्या बोली रुद्र की दुल्हन!

इश्कबाज: शादी सीक्वेंस पर क्या बोली रुद्र की दुल्हन!

इश्कबाज में इस समय पूरा फोकस रुद्रा (लीनेश मट्टू) और भव्या (मानसी) के शादी समारोहों पर है।

इश्कबाज- India TV Hindi
इश्कबाज

मुंबई: असल जिंदगी में अभिनेता मोहित विजय अब्रोल के साथ सगाई कर चुकीं अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव ने कहा कि धारावाहिक 'इश्कबाज' के शादी सीक्वेंस की शूटिग करना उनकी खुद की शादी के ड्रेस रिहर्सल जैसा है। धारावाहिक में इस समय पूरा फोकस रुद्रा (लीनेश मट्टू) और भव्या (मानसी) के शादी समारोहों पर है।

मानसी ने कहा, "हम जिस तरह से शादी सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि एक असली शादी हो रही है। मेहंदी, हल्दी और संगीत समारोह हो रहे हैं। कॉस्ट्यूम्स भी मुझे असली दुल्हन जैसा महसूस करा रहे हैं। यह मेरी असली शादी की ड्रेस रिहर्सल की तरह है।"

'इश्कबाज' का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

Latest Bollywood News