मुंबई: इरफान खान के अभिनय से सजी फिल्म ‘मदारी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल है। इरफान ने अपनी इस फिल्म का गाना 'मासूम सा' सुना तो उन्हें अपने बचपन की याद आ गई। इरफान खान की आगामी फिल्म 'मदारी' को काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। 'मासमू सा' एक बहुत ही भावनात्मक गाना है। यह पिता और बेटे के रिश्ते को बयां करता है इसलिए यह इरफान के काफी करीब है। यह इरफान का पसंदीदा गाना भी है।
इसे भी पढ़े:-
इरफान ने जब पहली बार यह गाना सुना तो वह काफी भावुक हो गए। यह गाना सुनते ही उन्हें बचपन में अपने पिता के साथ बिताए पल याद आ गए। इरफान ने बताया, "जब मैंने ‘मासूम सा’ गाना पहली बार सुना तो मेरे और मेरे पिता के साथ बिताए गए उन पलों की यादें ताजा हो गईं।"
इरफान काफी अनूठे तरीके से इस फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। इसके लिए कभी वह लालू प्रसाद यादव से मिल रहे हैं तो कभी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से। अपनी फिल्म के प्रमोशन को लेकर इरफान ने कुछ वक्त पहले कहा था कि, "एक अभिनेता के तौर पर मेरा काम फिल्म की शूटिंग के बाद खत्म हो जाता है, लेकिन 'मदारी' के लिए अभी काम पूरा नहीं हुआ है। मैं सच में इस बार इस फिल्म को प्रदर्शित करने वाले वितरकों से मिलना चाहता हूं और उनके विचार सुनना चाहता हूं।"
'मदारी' की कहानी इरफान के चरित्र के आसपास घूमती है, जो अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए गृह मंत्री के बेटे का अपहरण कर लेता है और जिमी शेरगिल के नेतृत्व में अधिकारी उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं। निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी फिल्म 'मदारी' 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Latest Bollywood News