A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘रोजा’ के बाद एक बार फिर मधु शाह चाहती हैं मणि रत्नम का साथ

‘रोजा’ के बाद एक बार फिर मधु शाह चाहती हैं मणि रत्नम का साथ

मधु शाह लंबे वक्त से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन उन्होंने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई शानदार और बेहतरीन किरदारों को पर्दे पर उतारा है। हाल ही में उन्होंने इच्छा जताई है कि वह एक बार फिर से फिल्मकार मणि रत्नम के साथ काम करना चाहती हैं।

madhu- India TV Hindi
madhu

मुंबई: अभिनेत्री मधु शाह लंबे वक्त से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन उन्होंने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई शानदार और बेहतरीन किरदारों को पर्दे पर उतारा है। हाल ही में उन्होंने इच्छा जताई है कि वह एक बार फिर से फिल्मकार मणि रत्नम के साथ काम करना चाहती हैं। गौरतलब है कि मधु वर्ष 1992 में मणि रत्नम के निर्देशन में बनी आई तमिल फिल्म 'रोजा' में भी उनके साथ काम कर चुकी हैं। एक बयान में मधु ने कहा, "मणि रत्नम सर मेरे करीबी दोस्त हैं और सबसे अहम बात की वह एक बेहतरीन निर्देशक हैं। उन्होंने 15 साल पहले ‘रोजा’ के साथ कमाल किया था। मैं भविष्य में एक बार फिर उनके साथ ऐसा ही काम करना चाहती हूं।"

इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अरविंद स्वामी भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए थे। फिल्म के म्यूजिक को खास लोकप्रियता हासिल हुई थी, जिसे ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया था। मधु इन दिनों 'स्टार प्लस' पर दिखाए जा रहे धारावाहिक 'आरम्भ' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस शो में उन्हें रानी सम्भावीजा के रूप में देखा जाएगा।

इस किरदार के बारे में मधु ने कहा, "इस किरदार के कई पहलू हैं, इसलिए मुझे यह बेहद पसंद है। यह एक सशक्त किरदार है और टेलीविजन में कदम रखने के लिए मैं इससे बेहतर किरदार की उम्मीद नहीं कर सकती थी।" (इस अभिनेता ने की थी अपनी ऑनस्क्रीन भाभी से शादी, अब पहुंची टूटने की कगार पर)

Latest Bollywood News