A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित ने बर्थडे पर दिया फैंस को तोहफा, खुद का गाया पहला गाना 'कैंडिल' का टीजर किया रिलीज

माधुरी दीक्षित ने बर्थडे पर दिया फैंस को तोहफा, खुद का गाया पहला गाना 'कैंडिल' का टीजर किया रिलीज

माधुरी दीक्षित 15 मई को अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने फैंस को तोहफा दिया है।

madhuri dixit- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @MADHURIDIXITNENE माधुरी दीक्षित ने अपने गाने का टीजर किया रिलीज

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित ने शुक्रवार को अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट भी दिया है। जी हां, एक्ट्रेस ने अपने पहले गाने का टीजर रिलीज कर दिया है, जो उन्होंने खुद गाया है। इसका टाइटल 'कैंडिल' है। ये गाना उम्मीद से जुड़ा हुआ है। चूंकि इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है, इसलिए एक्ट्रेस का मानना है कि इस समय सभी को इसकी जरूरत है।

माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'बर्थडे लव और गुड विशेज के लिए आप सभी का बहुत धन्यवाद। कुछ प्यार वापस देना चाहती हूं.. मेरे सबसे पहले सिंगल का एक्सक्लूसिव प्रिव्यू.. जल्द ही गाना भी शेयर करूंगी। इसका शीर्षक कैंडिल है, इसका अर्थ उम्मीद से है, जिसकी हम सभी को इस समय सबसे ज्यादा जरूरत है।'

माधुरी लॉकडाउन के दौरान डांस की ऑनलाइन क्लास भी चला रही हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर बेटे आरिन के साथ भी कई वीडियो शेयर करती हैं। 

'धक धक गर्ल' के नाम से मशहूर माधुरी ने 1984 में अबोध मूवी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।  

माधुरी दीक्षित, करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में नज़र आई थीं। इसमें संजय दत्त, वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने भी अहम रोल निभाया था।

Latest Bollywood News