A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित ने सकारात्मकता फैलाने के लिए किया कैंडल डांस, देखें वीडियो

माधुरी दीक्षित ने सकारात्मकता फैलाने के लिए किया कैंडल डांस, देखें वीडियो

माधुरी ने अपनी पहली सिंगल 'कैंडल' के साथ गायन की दुनिया में कदम रखा है।

माधुरी दीक्षित ने शेयर किया वीडियो- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @MADHURIDIXITNENE माधुरी दीक्षित ने शेयर किया वीडियो

मुंबई: अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने एक नया अभियान शुरू किया है जो #कैंडलऑफहोप है, इसके माध्यम से वह इस कठिन वक्त में सकारात्मकता और आशा फैलाना चाहती हैं। एक नए टिकटॉक वीडियो में उन्होंने कैंडल(मोमबत्ती) के साथ डांस किया है।

#कैंडलऑफहोप और #व्होलसममीम्स प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे हैं, जहां सेलिब्रिटी और क्रिएटर्स आशा फैलाने के लिए वीडियो बना रहे हैं और सकारात्मकता फैला रहे हैं। इसके लिए वह बेहतरीन कंटेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस बीच माधुरी ने अपनी पहली सिंगल 'कैंडल' के साथ गायन की दुनिया में कदम रखा है। उन्हें आशा है कि उनके प्रशंसकों को यह गाना मजबूत रहने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Latest Bollywood News