A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कलंक' के सेट से लीक हुई माधुरी दीक्षित की तस्वीरें, क्या आपने देखा First Look

'कलंक' के सेट से लीक हुई माधुरी दीक्षित की तस्वीरें, क्या आपने देखा First Look

करण जौहर की आगामी फिल्म 'कलंक' को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मा द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में कई जानी मानी हस्तियां मुख्य किरदारों में दिखाई देने वाली हैं। अब अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी 'कलंक' के लिए शूटिंग शुरू कर दी है।

Madhuri Dixit- India TV Hindi
Madhuri Dixit

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की आगामी फिल्म 'कलंक' को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मा द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में कई जानी मानी हस्तियां मुख्य किरदारों में दिखाई देने वाली हैं। अब अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी 'कलंक' के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही इसके सेट से माधुरी का लुक भी लीक हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यहां उन्हें काले रंग लिबास में कान में और बालों में हैवी ज्वैलरी पहने हुए देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, अलिया भट्ट और संजय दत्त जैसे सितारों को भी प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए देखा जाएगा। गौरतलब है कि इस फिल्म में माधुरी और संजय 21 साल के बाद एक बार फिर से पर्दे पर साथ काम करने जा रहे हैं।

इस फिल्म में पहले श्रीदेवी को कास्ट किया गया था, लेकिन उनकी अचानक मौत के बाद माधुरी को यह किरदार मिल गया। 'कलंक' के निर्माता करण जौहर, साजिद नाडियावाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता तथा सह निर्माता कंपनी 'फॉक्स स्टार स्टूडियोज' है। फिल्म अगले साल 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News