A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैगी नूडल्स विज्ञापन को लेकर माधुरी दीक्षित को नोटिस

मैगी नूडल्स विज्ञापन को लेकर माधुरी दीक्षित को नोटिस

नई दिल्ली: आटा नूडल्स का विज्ञापन करने वाली फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को भ्रामक प्रचार करने के आरोप में नोटिस भेजा गया है। हरिद्वार खाद्य विभाग ने आटा मैगी को सेहत के लिहाज से फायदेमंद

मैगी नूडल्स विज्ञापन...- India TV Hindi
मैगी नूडल्स विज्ञापन को लेकर माधुरी दीक्षित को नोटिस

नई दिल्ली: आटा नूडल्स का विज्ञापन करने वाली फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को भ्रामक प्रचार करने के आरोप में नोटिस भेजा गया है।

हरिद्वार खाद्य विभाग ने आटा मैगी को सेहत के लिहाज से फायदेमंद बताने पर माधुरी पर गलत जानकारी देने और मीडिया माध्यमों के जरिए झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है।

9 बिंदुओं पर दिए गए इस नोटिस का 15 दिनों में जवाब मांगा गया है।

जवाब न देने पर एडीएम कोर्ट में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत वाद दायर किया जाएगा। यह नोटिस खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 24 और 53 के तहत माधुरी दीक्षित को भेजा गया है।

Latest Bollywood News