1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘महाकाली- अंत ही आरंभ है’ के 2 एक्टर्स की सड़क हादसे में मौत, इंद्र और नंदी का निभाते थे किरदार

‘महाकाली- अंत ही आरंभ है’ के 2 एक्टर्स की सड़क हादसे में मौत, इंद्र और नंदी का निभाते थे किरदार

गगन कांग शो में इंद्र की भूमिका निभाते थे वहीं अरिजीत लवानिया शो में नंदी की भूमिका में थे। दोनों की इस मौत से सीरियल की पूरी स्टारकास्ट सन्न है।

gagan kang and arijit lavania death- India TV Hindi
gagan kang and arijit lavania death

मुंबई: अहमदनगर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 टीवी एक्टर्स समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पालघर में शनिवार को ये टीवी एक्टर शूटिंग के बाद गुजरात स्टूडियो से मुंबई लौट रहे थे। हाईवे पर खड़े ट्रेलर से उनकी कार टकराई और मौके पर ही दोनों अभिनेता और एक स्पॉट ब्वॉय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी इस वजह से दोनों की बॉडी कार में ही फंस गई, गैस कटर से कार काटी गई जिसके बाद दोनों की बॉडी बाहर निकाली गई।

gagan kang and arijit lavania death

दोनों ही एक्टर कलर्स चैनल के मशहूर धार्मिक शो महाकाली अंत ही आरंभ है में अहम भूमिका निभाते थे। जिनकी मौत हुई है उनमें 38 साल के गगन कांग और 30 साल के अरिजीत लवानिया शामिल है। इनके साथ एक स्पॉट ब्वॉय की भी मौके पर ही मौत हो गई। गगन कांग शो में इंद्र की भूमिका निभाते थे वहीं अरिजीत लवानिया शो में नंदी की भूमिका में थे। दोनों की इस मौत से सीरियल की पूरी स्टारकास्ट सन्न है।

gagan kang and arijit lavania death

पुलिस के मुताबिक कार क स्पीट 100kmph से भी ज्यादा था। इतना ही नहीं दोनों की कार से बीयर के कैन और नमकीन के पैकेट भी बरामद हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि दोनों एक्टर्स ने शराब पी थी या नहीं।

Latest Bollywood News