1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने नालागढ़ के महाराजा के साथ किया शाही डिनर, बहन रंगोली ने शेयर की पार्टी की Photos

कंगना रनौत ने नालागढ़ के महाराजा के साथ किया शाही डिनर, बहन रंगोली ने शेयर की पार्टी की Photos

कंगना की बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर पार्टी की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

<p>नालागढ़ के महाराजा...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM नालागढ़ के महाराजा विजयेंद्र सिंह ने कंगना और उनकी बहन रंगोली के लिए शाही डिनर पार्टी का आयोजन किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने होमटाउन मनाली में समय बिता रही हैं। हाल ही में नालागढ़ के महाराजा विजयेंद्र सिंह ने कंगना और उनकी बहन रंगोली के लिए शाही डिनर पार्टी दी। रंगोली ने सोशल मीडिया पर पार्टी की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

कंगना रनौत की बहन रंगोली ने शाही डिनर के बाद साथ बैठकर एन्जॉय करते हुए कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Image Source : instagram कंगना रनौत की बहन ने शेयर की फोटोज

Image Source : instagram कंगना रनौत 

रंगोली ने फोटो कैप्शन में लिखा, "नालागढ़ के महाराजा विजयेंद्र सिंह, हमारे परिवार के प्रिय मित्र हैं। उन्होंने कंगना और हमारे लिए मनाली में एक डिनर का आयोजन किया। विनीत और शानदार होस्ट। शुक्रिया।" 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना ने हाल ही में 'थलाइवी' फिल्म की शूटिंग खत्म की है, जिसमें वो पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभा रही हैं। अब वो अपकमिंग मूवी 'तेजस' के लिए तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा वो 'धाकड़' में भी नज़र आएंगी। 

Latest Bollywood News