A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महेश बाबू के लिए फरहान अख्तर ने गाया गाना, अब महेश बाबू चाहते हैं ये गाना...

महेश बाबू के लिए फरहान अख्तर ने गाया गाना, अब महेश बाबू चाहते हैं ये गाना...

यह पहला मौका है जब फरहान अख्तर तेलूगू गाना गा रहे हैं।

फरहान अख्तर, महेश बाबू- India TV Hindi
फरहान अख्तर, महेश बाबू

चेन्नई: सुपरस्टार महेश बाबू का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'भारत अना नेनु' के नए गीत 'आई डॉन्ट नो' को एक एंथम बनाया जाना चाहिए। महेश बाबू ने रविवार को ट्वीट किया, "हमें सीखने को रोजमर्रा की प्रक्रिया बनाए रखना चाहिए। आईए हम 'आई डॉन्ट नो' को एक एंथम बनाएं।"

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने इस गीत को आवाज दी है। यह उनका पहला तेलुगू भाषी गीत है। यह पहली बार नहीं है, जब दोनों साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले महेश बाबू ने फरहान की पहल 'मर्द' के लिए तेलुगू में गाया था, जिसका उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म और भेदभाव के प्रति समाजिक जागरुकता फैलाना था।

कोरातला शिवा द्वारा निर्देशित 'भारत अना नेनु' एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। इसमें कियारा आडवाणी भी प्रमुख भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News