1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख की 'रईस' से माहिरा बाहर, अंकिता शौरी आएंगी नजर

शाहरुख की 'रईस' से माहिरा बाहर, अंकिता शौरी आएंगी नजर

मुंबई: पूर्व फेमिना मिस इंडिया (2011) अंकिता शौरी को शाहरुख खान की आने वाली फिल्म में एक भूमिका के लिए चुना गया है। जिसके लिए पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान को चुना गया था। मॉडल से

mahira khan out from shah rukh khan raees movie- India TV Hindi
mahira khan out from shah rukh khan raees movie

मुंबई: पूर्व फेमिना मिस इंडिया (2011) अंकिता शौरी को शाहरुख खान की आने वाली फिल्म में एक भूमिका के लिए चुना गया है। जिसके लिए पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान को चुना गया था। मॉडल से अभिनेत्री बनी अंकिता ने कहा, "मैंने इस भूमिका के लिए लुक टेस्ट दिया, यह एक पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की का किरदार है, फिल्म निर्देशकों को एक सही चेहरे की तलाश थी। मैंने इसकी पुष्टि के लिए छह महीने तक इंतजार किया। हालांकि यह आखिरी पल पर हुआ बदलाव है।"

इससे पहले खबर थी कि अंकिता की पुष्टि कर दी गई थी, उसकी जगह पर माहिरा को लिया गया था। अभिनेत्री ने कहा कि उसने सिर्फ लुक टेस्ट दिया था और कोई पुष्टि नहीं की गई थी। हालांकि अंकिता के लिए शाहरुख के साथ शुरुआत एक बड़ी बात थी, लेकिन अंकिता को इस मौके को गंवाने को लेकर किसी के प्रति गलत भावना नहीं आई।

उन्होंने कहा, "एक मानव के रूप में मुझमें इसे लेकर एक उम्मीद थी और मुझे थोड़ा बुरा महसूस हुआ लेकिन मेरा मानना है कि हर चीज की कोई वजह होती है। सिर्फ एक बात का अफसोस है कि मैंने एक्सल एंटरटेनमेंट और शाहरुख खान के साथ काम करने का अवसर खो दिया। माहिरा एक अच्छी अभिनेत्री हैं, मुझे विश्वास है कि उन्होंने अच्छा काम किया होगा।"

गुजरात के 1980 के दशक पर आधारित 'रईस' का निर्माण एक्सल एंटरटेनमेंट और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है। इसका निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी।

 

Latest Bollywood News