माला सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत एक बांग्ला फिल्म 'जय वैष्णो देवी' में एक बाल कलाकार के रूप में की। इसके बाद वह एक के बाद एक कई फिल्मों में अपनी अदाओं से दर्शकों को मोहती रहीं और नए कीर्तिमान स्थापित किए। माला सिन्हा का विवाह मुंबई में 1968 में चिदंबर प्रसाद लोहनी से हुआ। इसके बाद दोनों ने नेपाली फिल्म 'माइती घर' में साथ में काम किया। इस दंपति की एक बेटी है- प्रतिभा सिन्हा। प्रतिभा को भी कई फिल्में मिलीं, मगर मां जितनी शोहरत नहीं मिल सकी।
Latest Bollywood News