नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान के अलग एक दूसरे से अलग होने की खबरें काफी लंबे समय से मीडिया में छाई हुई हैं। लेकिन अरबाज से सोशल मीडिया पर हमेशा ही इन खबरों से दूसरे रहने के लिए कहा और कुछ वक्त पहले इन दोनों को साथ में एक डिनर डेट पर भी देखा गया था। अब खबर आई है कि मलाइका ने अरबाज को तलाक देने का फैसला कर लिया है। लंबे वक्त से इन दोनों के बीच अनबन की खबरें मीडिया में आ रही थीं और आखिरकार मलाइका ने अब अरबाज को तलाक देने का मन बना ही लिया है।इसे भी पढ़े:- मलाइका के साथ तलाक की खबरों पर भड़क पड़े अरबाजखबरों के अनुसार मलाइका और अरबाज की शादी इस मोड़ पर पहुंच चुका हैं कि इसमें किसी भी सुधार की गुंजाइश नहीं है। हालांकि कुछ वक्त पहले मलाइका के देवर सलमान खान ने इन दोनों के बीच सुलाह करवाने की कोशिश भी की थी, लेकिन बात नहीं बन पाई। मलाइका के करीबी सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि मलाइका जल्द ही कोर्ट में तलाक फाइल भी करने वाली हैं।खबरों की माने तो ऐसा भी कहा जा रहा है कि मलाइका ने पूरे खान परिवार से कहा कि वह बेटे अरहान को देखभाल खुद ही करेंगी। दरअसल इनके अलग होने की खबरें की शुरुआत हुई जब मलाइका और अरबाज की होस्टिंग वाले सोनी चैनल के शो 'पावर कपल' में अचानक सिर्फ अरबाज ही होस्ट करते हुए नजर आने लगे। इसके बाद खबर आई कि मलाइका अरो़ड़ा खान अपने बेटे के साथ अरबाज खान का बांद्रा में स्थित घर छोड़कर अपने खार वाले अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं।कुछ वक्त पहले यह भी खबर आई थी कि अरबाज ने अपने टूटते रिश्ते को बचाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री करीश्मा कपूर से मदद मांगी थी। दरअसल करिश्मा और मलाइका काफी करीबी दोस्त हैं।