सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' इसी साल के आखिरी महीने में रिलीज होगी। इसमें सोनाक्षी सिन्हा के अलावा महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी नजर आएंगी।
Dabangg 3
मुंबई: साल 2010 में रिलीज हुई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म'दबंग'इतनी सफल होगी कि उसके सीक्वल भी बनेंगे, ये किसी ने नहीं सोचा था। 'दबंग' की सफलता के 2 साल बाद 2012 में 'दबंग 2' रिलीज हुई और 20 दिसंबर 2019 को 'दबंग 3' (Dabangg 3) रिलीज होगी। इस बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। सलमान खान के फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि क्या इस बार भी फिल्म में कोई आइटम नंबर होगा या मलाइका अरोड़ा डांस करती नजर आएंगी! अगर आप भी यह बात जानने के लिए उत्सुक हैं तो आपके लिए एक खबर है...
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने खुलासा कर दिया है कि वह 'दबंग 3' का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान बताया कि 'इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोग आगे बढ़ गए हैं। मैं सभी को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं देती हूं।'
टीवी पर बतौर जज नजर आने वाली मलाइका ने बताया कि आने वाले दिनों में वह शॉर्ट मूवी प्रोड्यूस कर सकती हैं, लेकिन अभी इसमें थोड़ा वक्त लगेगा।
बता दें कि मलाइका प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल जिंदगी को लेकर खबरों में रहती हैं। सलमान के भाई अरबाज खान से तलाक लेने के बाद वह अक्सर अर्जुन कपूर के साथ देखी जाती हैं। खबरों की मानें तो दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली कंफर्म भी कर दिया है।
'दबंग 3' की बात करें तो इस मूवी में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा के अलावा महेश मांजरेकर की बेटी सई भी नजर आ सकती है। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म से डेब्यू करेंगी।