1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा का कोरोना हुआ ठीक, कई दिनों बाद निकलीं कमरे से बाहर

मलाइका अरोड़ा का कोरोना हुआ ठीक, कई दिनों बाद निकलीं कमरे से बाहर

मलाइका अरोड़ा कोरोना से ठीक हो गई हैं। ठीक होने के बाद मलाइका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

malaika arora- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/MALAIKAARORAOFFICIAL मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा इस महीने के शुरूआत में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं थी।जिसके बाद वह घर में क्वारंटीन हो गई थीं। मलाइका अब कोरोना से ठीक हो गई हैं और कई दिनों बाद अपने कमरे से बाहर आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने ठीक होने की खुशी जाहिर की है और फैन्स को दुआओं के लिए शुक्रिया कहा है।

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-  आउट और अबाउट.... मैं कई दिनों के बाद अपने कमंरे से बाहर आई हूं। ऐसा खुद में एक आउटिंग जैसा है। मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि इस वायरस से कम दर्द और असहजता में बाहर आ गई।

उन्होंने आगे लिखा-  मेरे डॉक्टर्स को मेडिकल गाइडेंस, बीएमसी को इस प्रक्रिया को परेशानी मुक्त बनाने के लिए, मेरे सभी दोस्तों, पड़ोसियों और प्रशंसकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए और उनके द्वारा प्राप्त की गई शक्ति के लिए एक बड़ा धन्यवाद। मैं उन सभी को शब्दों में पर्याप्त रूप से धन्यवाद नहीं दे सकती जो हर किसी ने मेरे लिए इस कठिन समय में किया है। आप सभी कृपया सुरक्षित रहें और ध्यान रखें।

मलाइका अरोड़ा ने कुछ दिन पहले अपने बेटे और डॉग की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें दोनों मलाइका को दूर से देखते नजर आ रहे हैं। मलाइका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-प्यार की कोई सीमा नहीं होती है। सोशल डिस्टेंसिंग और सेल्फ क्वारंटीन हैं अपने घर में। हमने एक-दूसरे को देखने और बात करने का तरीका निकाल लिया है। जबकि मेरा दिल अपने दो बच्चों को और कुछ दिनों के लिए गले लगाने में सक्षम नहीं है, बस उनके चेहरों को देखने से मुझे इतनी हिम्मत और ऊर्जा मिलती है।

Latest Bollywood News