1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा ने अंगूठी के साथ शेयर की तस्वीर, फैंस पूछ रहे हैं - सगाई कर ली है क्या?

मलाइका अरोड़ा ने अंगूठी के साथ शेयर की तस्वीर, फैंस पूछ रहे हैं - सगाई कर ली है क्या?

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक ज्वैलरी ब्रांड को प्रमोट करने के लिए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर को शेयर किया था। हालांकि, उनकी तरफ से किए गए अंगूठी के इस प्रदर्शन, अर्जुन कपूर के साथ उनकी सगाई की अफवाहों को तुरंत हवा दे दी है।

Malaika Arora- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/MALAIKA ARORA  मलाइका अरोरा ने अंगूठी के साथ शेयर की तस्वीर

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक ज्वैलरी ब्रांड को प्रमोट करने के लिए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर को शेयर किया था। हालांकि, उनकी तरफ से किया गया अंगूठी के इस प्रदर्शन ने, अर्जुन कपूर के साथ उनकी सगाई की अफवाहों को तुरंत हवा दे दी। लंबे समय से यह अफवाह थी कि यह जोड़ी शादी के बंधन में बंध जाएगी और इस पोस्ट ने अर्जुन और मलाइका की बहुप्रतीक्षित शादी को जोड़ दिया है। लव कपल ने 2019 में अपने रिश्ते को सबके सामने जाहिर भी कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि अर्जुन कपूर ने तब सुर्खियां बटोरी जब उन्होंने एक नई कार खरीदी। लैंड रोवर में उन्होंने अपनी लेडी लव को शहर की शैर कराई, इस कार की कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा है।  

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अर्जुन जल्द ही सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम के साथ फिल्म 'भूत पुलिस' में दिखाई देंगे। पिछले साल जब वह हिमाचल में इस हॉरर कॉमेडी की शूटिंग कर रहे थे, तब अर्जुन के एक छोटे से वेकेशन में मलाइका अरोड़ा भी उनके साथ शामिल हुई थी।

Latest Bollywood News