Malaika Arora का ड्राइवर कर रहा था प्राइवेट बातें लीक, नौकरी से किया आउट
बॉलीवु़ड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह दोनों किसी न किसी इवेंट या फिर डिनर डेट में नजर आ ही जाते हैं, लेकिन मलाइका इस बार किसी और ही कारण से सुर्खियों में है। मलाइका को बात का शक था कि उनका ड्राइवर मुकेश उनकी निजी जानकारी इधर-अधर लीक करते है। जिसके कारण मलाइका ने फैसला लेते हुए अपने ड्राइवर को निकाल दिया।
