1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चलती कार में मलयालम अभिनेत्री से छेड़छाड़, ड्राइवर गिरफ्तार

चलती कार में मलयालम अभिनेत्री से छेड़छाड़, ड्राइवर गिरफ्तार

दक्षिण भारत की एक मशहूर अभिनेत्री भावना की कार में कुछ पुरूषों ने कथित रूप से जबरन घुसकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। यह घटना नेदुंबसेरी हवाई अड्डे के निकट अथानी में हुई। अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

bhavna- India TV Hindi
bhavna

कोच्चि: दक्षिण भारत की एक मशहूर अभिनेत्री भावना की कार में कुछ पुरूषों ने कथित रूप से जबरन घुसकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। यह घटना नेदुंबसेरी हवाई अड्डे के निकट अथानी में हुई। अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने कहा कि पिछली रात अथानी में उनके वाहन को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही भावना के पूर्व ड्राइवर को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़े-

उन्होंने बताया कि कुछ लोग जर्बदस्ती उनकी कार में घुस आए और चालक को धमकी देते हुए कोच्चि की तरफ जाने कहा। रास्ते में इन लोगों ने अभिनेत्री की जर्बदस्ती तस्वीरें खींची, वीडियो बनाया और अभिनेत्री के साथ अभद्र व्यवहार किया।

अभिनेत्री ने बताया कि कोच्चि शहर के पलारिवात्तोम में आरोपी ने चालक को कार रोकने के लिए कहा और वहां से भाग गए। बाद में अभिनेत्री एक निर्देशक के घर पहुंची, जिसने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने अभिनेत्री की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

पड़िता मलयालम जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह लगभग 75 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं। खबरों के मुताबिक वारदात होने के बाद पीड़ित ने अपनी फिल्म के डायरेक्टर से संपर्क किया।

Latest Bollywood News