A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मल्लिका शेरावत का क्या कहना है अपनी गुपचुप शादी पर, जानिए

मल्लिका शेरावत का क्या कहना है अपनी गुपचुप शादी पर, जानिए

मल्लिका शेरावत के बारे में कहा जा रहा था कि उन्होंने गुपचुप शादी रचा ली है। लेकिन हाल ही में मल्लिका ने अब इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

mallika- India TV Hindi
mallika

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के बारे में पिछले दिनों खबर आई थी कि उन्होंने अपने पेरिस के ब्वॉयफ्रेंड सिरेल ऑग्जनफैन्स से गुपचुप शादी रचा ली है। लेकिन मल्लिका ने अब इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें सिर्फ अफवाह बताया है। मल्लिका ने अपने ट्विटर हैंडल पर इन खबरों को नकारते हुए ट्वीट किया, "अफवाहें फैलाना बंद करें, यह सच नहीं है! जिस दिन मैं शादी करूंगी, आप सभी आमंत्रित होंगे।" इसके बाद उन्होंने लिखा, "यह सच नहीं है, कृपया अफवाहें न फैलाएं। मैं अपनी फिल्म 'टाइम रेडर्स' के साथ कान फिल्म महोत्सव के लिए निकली हूं।"

पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार मल्लिका मे पेरिस के रियल एस्टेट बिजनेसमैन से गुपचुप शादी रचा ली है। मल्लिका लंबे वक्त से सिरेल को डेट कर रही हैं। इनका रिश्ता किसी से भी छुपा नहीं हैं। मल्लिका खुद ही अपने रिलेशनशिप का जानकारी दे चुकी हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी इस तस्वीर में वह सिरेल के साथ नजर आ रही थीं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा था, "किसी के प्यार में रहने का अहसास तब बेहद अलग होता है जब आप जिससे प्यार करते हो बदले में वो भी आपसे प्यार करे।" मल्लिका और सिरेल की मुलाकात इनके एक दोस्त के माध्यम से हुई थी।

गौरतलब है कि मल्लिका इससे पहले दिल्ली के रहने वाले एक पायलट करण सिंह गिल के साथ शादी कर चुकी हैं। लेकिन इनकी शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाई और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। अब मल्लिका सिरेल के साथ रिश्ते में हैं।

Latest Bollywood News