Image Source : INSTAGRAMKangana Ranaut celebrates success of Manikarnika with nephew Prithvi Raj
कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' बॉक्स-ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म ने दो दिनों में 26.85 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया है। इससे कंगना का खुश होना तो लाज़मी है। कंगना अपनी बहन रंगोली चंदेल के बेटे पृथ्वीराज के बहुत करीब हैं और उन्होंने अपनी खुशी उनके साथ ही सेलिब्रेट की।
रंगोली ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कंगना और पृथ्वीराज बहुत खुश नज़र आ रहे हैं। रंगोली ने इस वीडियो का कैप्शन दिया- "Current mood!!! #extraordinarywordofmouth #ManikarnikaQueenofJhansi"
'मणिकर्णिका' कंगना के लिए बहुत स्पेशल है। इस फिल्म से कंगना ने डायरेक्शन के फील्ड में अपना डेब्यू किया है। इस बारे में कंगना ने कहा था- ''यह अजीब लग सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि मेरे लिए एक्टिंग नहीं बल्कि डायरेक्शन है।''
''यह मेरे लिए भी आश्चर्यजनक है कि सेट पर मैं बतौर डायरेक्टर कितना सहज महसूस करती हूं।''
आपको बता दें कि फिल्म को क्रिश डायरेक्ट कर रहे थे, लेकिन कुछ वजहों से उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी और कंगना ने इसे डायरेक्ट किया। क्रिश ने एक इंटरव्यू में कहा है कि कंगना सबकुछ खुद करना चाहती थीं और उन्होंने प्रोजेक्ट पर कब्ज़ा कर लिया। वह अपने को-एक्टर्स का रोल भी छोटा करना चाहती थीं।