Sanjay Dutt's Prasthanam Poster: संजय दत्त इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रस्थानम (Prasthanam)'का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।
Image Source : TWITTERPrasthanam
Sanjay Dutt's Prasthanam Poster: संजय दत्त इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रस्थानम (Prasthanam)' के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं। अपने ही होम प्रोडक्शन में बनी हुई इस फिल्म का एक ओर पोस्टर सामने आ चुका है। जिसमें जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला, सत्यजीत दुबे और फैजल अली का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। मनीषा के बर्थडे पर उनके फैंस के लिए यह एक अच्छा तोहफा है। यह फिल्म इसी साल 20 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।
फिल्म प्रस्थानम (Prasthanam) एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है। जिसमें संजय एक निर्माता के रुप में डेब्यू करने जा रहे है। यह फिल्म साल 2010 में आईं तेलुगू फिल्म प्रस्थानम का हिंदी रीमेक है।
गौरतलब है कि इससे पहले संजय दत्त 'कलंक' फिल्म में नजर आए थे। इसमें माधुर दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू भी नज़र आए थे।