1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज बाजपेयी के पिता का 83 साल की उम्र में निधन, दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

मनोज बाजपेयी के पिता का 83 साल की उम्र में निधन, दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

मनोज बाजपेयी के पिता का 83 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से उनके पिता की हालत बहुत गंभीर थी। खबर सुनने के बाद मनोज केरल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे।

Manoj Bajpayee- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/SREEDHARPILLAI मनोज वाजपेयी पिता का 83 साल की उम्र में निधन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता आर. के बाजपेयी का रविवार सुबह निधन हो गया। मनोज के पिता का 83 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से उनके पिता की हालत बहुत गंभीर थी। खबर सुनने के बाद मनोज केरल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। 

मनोज के प्रवक्ता के अनुसार, आर के बाजपेयी को सितंबर में अस्पताल में भर्ती किया गया था। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “मनोज के पिता की हालत पिछले कुछ दिनों से नाजुक थी। सूचना मिलने के बाद मनोज केरल से दिल्ली आए। वह केरल में शूटिंग कर रहे थे।”

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के निगम बोध घाट पर रविवार दोपहर को आर के बाजपेयी का अंतिम संस्कार किया गया।

(इनपुट - आईएएनएस/भाषा)

Latest Bollywood News