A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज बाजपेयी ने उनके नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट को लेकर लोगों को आगाह किया

मनोज बाजपेयी ने उनके नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट को लेकर लोगों को आगाह किया

अभिनेता ने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट से उनके नाम से चलाए जा रहे फर्जी अकाउंट के स्क्रीनशॉट साझा किए।

<p>मनोज बाजपेयी ने उनके...- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE मनोज बाजपेयी ने उनके नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट को लेकर लोगों को आगाह किया

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेई ने गुरुवार को नेटिजंस को उनके नाम से चलाए जा रहे एक ट्विटर अकाउंट को लेकर आगाह किया है। अभिनेता ने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट से उनके नाम से चलाए जा रहे फर्जी अकाउंट के स्क्रीनशॉट साझा किए।

इस फोटोग्राफ के साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा, "यह एक फर्जी अकाउंट है। सावधान रहें।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, बाजपेयी की दिवाली में 'सुरज पे मंगल भारी' फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म में वह वेडिंग डिटेक्टिव के अवतार में दिख रहे हैं।

Latest Bollywood News